देहरादून। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच की जिम्मेदारी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सौंपी गई है।
निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएम ने ली शीर्ष अधिकारियों से जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की जानकारी ली है और जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
परिजनों के प्रति जताई संवेदना
सीएम धामी ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि परिवार को हर संभव सहायता दी जाए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
Post Views: 1
Post navigation
जोशीमठ में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, 6 लोगों की मौत की सूचना; बदरीनाथ से ऋषिकेश जा…
जनता का अपार जनसमर्थन देख भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-…
Reports emerged that a helicopter had gone missing in the Chamoli district of Uttarakhand. Shortly…
अगर आप भी देसी गाय का पालन करते हैं तो ये खबर आपके लिए है.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: Maya Devi University’s School of Agriculture and Technology…
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन…