CM धामी ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, उत्तराखंड में सात दिन का राजकीय शोक – Uttarakhand

CM Dhami paid tribute to Manmohan Singh, seven days of state mourning in Uttarakhand

CM Dhami paid tribute to Manmohan Singh, seven days of state mourning in UttarakhandCM Dhami paid tribute to Manmohan Singh, seven days of state mourning in UttarakhandCM Dhami paid tribute to Manmohan Singh, seven days of state mourning in Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी और देश देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए उनकी प्रशंसा की। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में कांग्रेस के दिवंगत नेता की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद धामी ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर लिखा, ‘‘एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले मनमोहन सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए सफलतापूर्वक देश की सेवा की। भारत की आर्थिक नीति को नई दिशा देने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।’’इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुपालन में उत्तराखंड में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है, जिस दौरान सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।भारत में ‘आर्थिक सुधारों के जनक’ मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks