dehradun news : देश के लौह पुरुष और भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीएम धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और संगठन कौशल से देश की 562 रियासतों का विलय कर भारत को एक सूत्र में पिरोया है। उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज का “राष्ट्रीय एकता दिवस” सरदार पटेल की उस अद्भुत सोच और कर्मठता को स्मरण करने का दिन है, जिसने स्वतंत्र भारत की नींव को मजबूत बनाया।
राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सरदार पटेल के आदर्शों से लें प्रेरणा
सीएम धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सरदार पटेल के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लें। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्कूली छात्र भी उपस्थित रहे। राज्यभर में विभिन्न स्थलों पर “रन फॉर यूनिटी” और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।
सिमरन बिंजोला
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…
Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to provide five per cent…