सीएम धामी ने ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित पदयात्रा में लिया भाग

सीएम धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 
मुख्यमंत्री ने जनता को स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित पदयात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने का संकल्प भी दिलाया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और संकल्प के प्रतीक हैं। स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान और रियासतों के भारत में विलय की उनकी ऐतिहासिक भूमिका के कारण उन्हें सच्चे अर्थों में “लौह पुरुष” कहा जाता है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, और सविता हरबंस कपूर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ढोल की थाप पर थिरके धामी, खटीमा में बिखरे जनजातीय संस्कृति के रंग –

देहरादून/खटीमा। उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में इन दिनों खटीमा की धरती जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और…

22 minutes ago

धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय: वित्तीय अनुशासन, भूमि प्रबंधन और रोजगार पर फोकस –

  देहरादून/चंपावत। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में  बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में मंत्रिमंडल…

34 minutes ago

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत – myuttarakhandnews.com

नाहन। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के पास यमुना कुल्हाल…

1 hour ago

हरिद्वार को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात… –

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

3 hours ago