मौसम की चेतावनी के मद्देनजर अधिकारियों को निरंतर अलर्ट मोड में रहने का आदेश
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उच्चाधिकारियों, समस्त जिलाधिकारियों और पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से काम करने के निर्देश दिए गए।
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को तत्काल 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि प्रभावित परिवारों को समय पर राशन और आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराई जाएँ। नदियों के जल स्तर की निरंतर निगरानी की जाए और बंद पड़ी सड़कों को शीघ्रता से खोला जाए।
स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर आए मलबे को हटाने के लिए मशीनों का उपयोग करने और मलबे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही सभी सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य में तेजी लाई जाए।
इसके अलावा, उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए 15 सितंबर के बाद अपेक्षित बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने और मौसम की चेतावनी के मद्देनजर निरंतर अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…
Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to provide five per cent…