Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में थूक जिहाद और लैंड जिहाद पर CM धामी सख्त, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादूनः देवभूमि उत्तराखंड में लगातार माहौल खराब करने वाले मामले सामने आ रहे है। इस के चलते प्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। इसी बीच अब थूक जिहाद भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड का मूल स्वरूप बना रहना चाहिए। इसी के साथ ही धामी ने कहा कि राज्य में थूक जिहाद और लैंड जिहाद मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, संबंधित मामले में जांच सघन तरीके से करने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया जाएगा।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरी दुनिया उत्तराखंड को श्रद्धा और आस्था के रूप में देखती है। सीएम ने कहा कि देवभूमी की लोकप्रियता को खत्म करने की साजिश की जा रही है। इसके चलते यहां पर लैंड जिहाद या लव जिहाद और तेजी से बढ़ रहा थूक जिहाद पर हम कार्रवाई करेंगे। धामी ने कहा कि वे इस मामले में प्रशासन से कहेंगे कि इसकी जांच सघन तरीके से करें। उन्होंने कहा कि त्योहार के सीजन में सभी को खाने की चीजें और अन्य चीजें शुद्ध प्राप्त हों। साथ ही कहा कि थूक जिहाद जैसा जिहाद उत्तराखंड में बर्दाश्त नहीं होगा। इसके अतिरिक्त कहा कि किसी भी तरह का जिहाद देवभूमि में स्वीकार नहीं किया जाएगा।बता दें कि उत्तराखंड में लगातार माहौल खराब करने का षड्यंत्र रचने वालों को सीएम पुष्कर धामी ने कड़े लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने थूक जिहाद और लैंड जिहाद मामले पर कार्रवाई करने को लेकर सघन अभियान चलाने की बात कही है। सीएम धामी ने यह बात देहरादून में आयोजित विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में कही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

8 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

14 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

43 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago