देहरादून की घटनाओं पर सीएम धामी सख्त, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के निर्देश; लापरवाही पर निलंबन – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त रुख अपनाया है। पुलिस मुख्यालय में कानून-व्यवस्था को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। उनके निर्देश पर देहरादून में पूर्व ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में कुठालगेट चौकी प्रभारी अशोक कुमार और उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
सीएम ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देश दिए कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। निर्धारित समय के बाद संचालित हो रहे बार और पब्स पर कड़ी सख्ती बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रोड रेज, फायरिंग और देर रात की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश भी दिए गए। डीजीपी ने संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों पर तत्काल अमल सुनिश्चित करने को कहा है।
लापरवाही बरतने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को पूरी सख्ती और मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। देहरादून में गोली लगने से ब्रिगेडियर की मौत के बाद अधिकारियों के निलंबन को इसी सख्ती का उदाहरण बताते हुए कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
आला अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को देहरादून की कानून-व्यवस्था की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल को अधीनस्थ अधिकारियों की स्पष्ट टास्किंग कर उनकी जवाबदेही तय करने और प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने को कहा गया।
आईजी एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे और एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह को देहरादून में सक्रिय आपराधिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सीएम ने सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को स्वयं फील्ड में सक्रिय रहने, चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और बैरियरों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से प्रातःकालीन समय में पुलिसबल की उपस्थिति बढ़ाने को कहा गया।
साथ ही सत्यापन अभियान के तहत पीजी और किरायेदारों का सघन सत्यापन तथा होम-स्टे में संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

24 minutes ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

1 hour ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

2 hours ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

2 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

2 hours ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

3 hours ago