Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में अवैध मदरसों को लेकर CM धामी सख्त, अब तक 110 को किया गया सील – Uttarakhand

CM Dhami is strict about illegal madrasas in Uttarakhand, 110 have been sealed so far

CM Dhami is strict about illegal madrasas in Uttarakhand, 110 have been sealed so farCM Dhami is strict about illegal madrasas in Uttarakhand, 110 have been sealed so farइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ पुष्कर सिंह धामी सरकार का एक्शन लगातार जारी है। गुरुवार को ऊधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया। अब तक राज्य में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है। पिछले एक माह से उत्तराखंड में प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ये मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किए जा रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है, जिसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है।पूरे राज्य में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इतने बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे इन अवैध मदरसों के पीछे किसका हाथ है और यहां पर छात्रों को किस प्रकार की तालीम दी जा रही थी। गुरुवार को रुद्रपुर में चार, किच्छा में आठ, बाजपुर में तीन, जसपुर में एक और हरिद्वार में दो मदरसों को सील किया गया। इससे पहले देहरादून, पौड़ी में भी बड़े स्तर पर अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 92 मदरसों को सील किया जा चुका है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है किराज्य के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कृषकों की आय बढ़ाने के लिए परंपरागत खेती को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाया जाए। जिन क्षेत्रों में किसान बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विभागों द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों का परिणाम धरातल पर नजर आना चाहिए।गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभागों द्वारा जिन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, उनकी भौतिक स्थिति, वित्तीय प्रगति, आउटकम और आउटपुर के आधार पर कार्य किया जाए, ताकि बजट का सही प्रकार से उपयोग हो सके।

Exit mobile version