देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व राजपाल सिंह से जुड़े कथित वायरल ऑडियो मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही एसएसपी को मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति या परिवार को भय के माहौल में रहने के लिए मजबूर नहीं होने दिया जाएगा। सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उसे न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
क्या है कथित वायरल ऑडियो का मामला?
दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर चकराता से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़ा एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि इसमें त्यूणी क्षेत्र के निवासी बालक राम, उनके परिवार और उनकी बेटियों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और धमकी दी गई। हालांकि, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता और उसमें कही गई बातों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मामले के सामने आने के बाद भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कथित वायरल ऑडियो और पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी 22 अक्टूबर को इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वायरल ऑडियो की जांच जरूरी है।
अब मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच करने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Post Views: 3
Post navigation
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…
रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…