भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सबको सदैव मिलता रहे – मुख्यमंत्री
गंगोलीहाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोलीहाट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सबको सदैव मिलता रहे। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा भगवान श्री कृष्ण का जीवन प्रेरणादाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिये गए गीता के उपदेश को आधार मानकर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई नीतियां इसी भाव को दिखाती है कि विकास कार्यों में भेदभाव नहीं करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरूत्थान के कार्य किए जा रहे हैं। सीमांत क्षेत्रों का भी विकास हो रहा है। साथ ही भारत को पुनः परम वैभव की ओर ले जाने के प्रयास किए जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली धारा 370 को समाप्त कर दिया गया है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाएं लोगों के जीवन को बदल रही है तथा प्रदेश सरकार ने भी उत्तराखण्ड के हित में कई निर्णय लिए है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ हाटकलिका मंदिर में माँ महाकाली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने महाकाली मंदिर परिसर में एक रुद्राक्ष का पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर आम जनमानस को संदेश दिया कि सभी जनमानस अवश्य एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से संबंधित अनेक घोषणा की जिसमें विकास खण्ड बेरीनाग के अंतर्गत चौड़मनिया – कीमतोली मोटर मार्ग पर सेतु निर्माण का कार्य ,राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट की चार दिवारी का निर्माण कार्य, राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के मैदान का चौड़ीकरण तथा गंगोलीहाट में ट्रॉमा सेंटर बनाने, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भवन की मरम्मत किये जाने, न्याय पंचायत केंद्र पोखरी में स्थित विद्यालय को उच्चीकृत किये जाने, सरयू तथा रामगंगा के संगम स्थल पनार घाट का सौंदर्यीकरण किये जाने के साथ ही राजकीय महाविद्यालय गणाई में पुस्तकालय का निर्माण किये जाने की घोषणाएं की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की मातृशक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर आत्मनिर्भर बन रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हमारी महिलाएं विश्वस्तरीय उत्पाद बना रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह पहाड़ की माता बहनों व नौजवानों को देखते हैं, तो उन्हें अपना बचपन याद आ जाता है। इस लिए सरकार द्वारा मातृशक्ति को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया , गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 70 लाख लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है। आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में वर्तमान तक 60 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, उज्ज्वला योजना के तहत साढ़े चार लाख गैस सिलेंडर वितरण किए गए हैं, वहीं मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत मां हाट कालिका मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 6 करोड रुपए की राशि आवंटित की गई है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य चार मंदिरों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। अंत्योदय के अंतर्गत आने वाले परिवारों को 1 साल के अंदर तीन गैस सिलेंडर मुफ्त में दिए जाते हैं हाल ही में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता को जल्द लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है । जबरन धर्मांतरण विरोधी कानून तथा दंगा रोधी कानून लाकर प्रदेश के जनमानस की सुरक्षा का कार्य किया गया है। गंगोलीहाट को नगर पालिका बनाया गया तथा गंगोलीहाट में बस अड्डे का निर्माण कार्य सुचारू रूप से गतिमान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले तीन सालों में 16 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसके बाद खंड विकास कार्यालय गंगोलीहाट के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में सम्मिलित होकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया तथा मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड के चारों धामों के दर्शन तथा 1700 फीट पर स्थित आदि कैलाश की यात्रा दर्शाती है कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति कितना लगाव है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री द्वारा भारत की विश्व में बढ़ती ताकत जीडीपी में ब्रिटेन को पीछे कर पांचवा स्थान प्राप्त करना तथा हाल ही में प्रधानमंत्री के यूक्रेन व रूस दौरे की भी चर्चा की।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने क्षेत्रीय जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र की अनेक जन-समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं एवं बच्चों के साथ झोड़ा नृत्य में प्रतिभाग भी किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पिथौरागढ़ दीपिका बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी , पूर्व विधायक/प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मीना गंगोला, प्रदेश महामंत्री भाजपा अजय, पूर्व विधायक जिला प्रभारी मंत्री पिथौरागढ़ बलवंत भोरयाल ,निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका गंगोलीहाट जयश्री पाठक, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…