परेड ग्राउंड से ‘चार साल बेमिसाल’ का आगाज़, सीएम धामी आज करेंगे शुभारंभ – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा परेड ग्राउंड से की जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य के सभी जनपदों में भी किया जाएगा।
तैयारियों का लिया गया जायजा
रविवार को मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस
निरीक्षण के दौरान मुख्य मंच, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, यातायात और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के मिनट-टू-मिनट प्लान के अनुसार सभी तैयारियां सुनिश्चित हों और बिजली व साउंड सिस्टम के लिए पर्याप्त बैकअप भी उपलब्ध रहे।
स्थल पर मिलेंगी कई सुविधाएं
इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर ही आम जनता के लिए विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करना, सहायक उपकरण वितरण और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों की व्यवस्था शामिल है, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर कई सेवाओं का लाभ मिल सके।
विकास योजनाओं का होगा लोकार्पण
जिलाधिकारी सविन बंसल के अनुसार, इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
तीन दिन तक चलेंगे कार्यक्रम
23 से 25 मार्च तक चलने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार अपने चार साल के कार्यों और उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत करेगी, साथ ही आगामी योजनाओं की भी झलक दिखाई जाएगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

4 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

32 minutes ago

नार्को टेस्ट के लिए सहमति के बाद कोर्ट ने दिया वक्त, उर्मिला से कहा- एक बार और विचार कर लें, 26 अक्टूबर को फिर होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…

41 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

48 minutes ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

54 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

1 hour ago