देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाला कुंभ मेला दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।
शासन-प्रशासन व मेला प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। आगे जैसी आवश्यकता होगी, उसके लिए केंद्र से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में भव्य स्वरूप में कुंभ मेला आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने एक प्रश्न पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ाते हुए अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आने को आगे बढ़ रहा है। विकास की यह यात्रा और तेजी से चलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि जब तक समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरणों नहीं पहुंचेंगी, तब तक चैन से नहीं बैठा जाएगा।
सुगम व सुरक्षित होगी चारधाम यात्रामुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की लाइफलाइन है। यात्रा हर दृष्टि से अच्छी हो, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले वर्ष की यात्रा समाप्त होने के बाद से ही सरकार ने अगली यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी थी। इसके दृष्टिगत हितधारकों के साथ बैठकें चल रही हैं और उनके सुझावों के आधार पर यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाना सरकार का संकल्प है।
हर माह पांच तारीख को मिलेगी पेंशनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को अब हर माह पांच तारीख तक पेंशन देने का निर्णय लिया गया है। यह डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कल्याणकारी पेंशन योजनाओं में दी जानी वाली पेंशन राशि को एक हजार से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह किया है। यही नहीं वृद्ध दंपत्ती, दोनों को पेंशन देने की व्यवस्था की है।
दिल्ली से कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल…
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…
देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Uttaranchal University has achieved a significant milestone in its…