पटना: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गप्पू-पप्पू का गठबंधन, यानी आरजेडी और कांग्रेस ने जनता को ठगकर अपनी तिजोरियां भरी हैं।
सीएम धामी ने कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह और कृष्णनंदन पासवान के समर्थन में जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार गरीबी और अपराध के दलदल में फंसा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य अब विकास और सुशासन की राह पर है।
तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए धामी ने कहा, “गप्पू भइया कहते हैं कि बिहार में वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगे, लेकिन यह संसद द्वारा पारित कानून है, जिसे कोई नहीं रोक सकता। उनका मुगल प्रेम ही उन्हें सत्ता से दूर रखेगा।”
धामी ने आगे कहा कि बिहार की जनता अब यह तय करेगी कि उसे राज्य की चिंता करने वाला नेता चाहिए या परिवार की चिंता करने वाला। उन्होंने कहा कि परिवारवादी राजनीति का दौर खत्म हो गया है, अब देश विकास की राजनीति चाहता है।
कांग्रेस पर वार करते हुए धामी बोले, “कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ के नाम पर गरीबों को ही हटा दिया, जबकि मोदी सरकार ने अब तक 30 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का मिशन सिर्फ घोटालों और भ्रष्टाचार से जुड़ा रहा है।
सीएम धामी का यह बिहार दौरे का दूसरा चरण था। इससे पहले वह दो जनसभाओं को संबोधित कर एक रोड शो में भी शामिल हो चुके हैं।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…

20 minutes ago

Possibility of rain and snowfall in these 5 districts of Uttarakhand | Uttarakhand News Network

The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…

1 hour ago

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…

2 hours ago

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

10 hours ago