Categories: hindiUttarakhand

सीएम धामी की उत्तराखंड वासियों को सौगात, 5.26 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आंतरिक सड़कों, भवन निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 5.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के गोरखा नगर में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 2.84 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इसकी प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत यानी 1.14 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विण में रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतड़ी पुल तक सीसी मार्ग एवं दीवार निर्माण को 97.25 लाख रुपये की मंजूरी दी।
इसमें प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत यानी 58.35 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा क्षेत्र में तहसील स्यालदे एवं सल्ट में 101 फीट के तिरंगे की स्थापना के लिए 89.09 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
प्रथम किश्त के रूप में 53.45 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में आंतरिक मार्गों के 700 मीटर सीसी मार्ग निर्माण के लिए 55.57 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी प्रथम किश्त के रूप में 33.34 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं का काम समयबद्ध तरीके से किया जाए और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी न हो।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

9 minutes ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

60 minutes ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

5 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

6 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

10 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

11 hours ago