हरिद्वार: पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 मार्च को हरिद्वार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी प्रस्तावित है।
उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने शासकीय आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
सुरक्षा और यातायात पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं और विभागीय समन्वय से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु रहें, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
श्रद्धालुओं को न हो असुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में आयोजन के दौरान आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
मूलभूत सुविधाओं के निर्देश
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, प्रभावी यातायात योजना बनाने और पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: The grand inauguration of the “Virasat Art and…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: The BJP today strongly…
CM participates in Adi Kailash Parikrama Run 2.0 my uttarakhand news Bureau Gunji (Pithoragarh), 25…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The third session of Uttarakhand Vidhan Sabha for the year…
देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…