देहरादून। उत्तराखण्ड के मैदानी जनपदों में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देहरादून व हरिद्वार जनपद में डेंगू रोगियों की सँख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं इस सबके बीच CM ऑफिस में भी डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है। CM के करीबी व मीडिया की जिम्मेदारी देख रहे विश्वास डोभाल को भी डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। पिछले तीन दिनों से लगातार बुखार व कमजोरी के बाद उन्हें दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर केसी पन्त की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सीएम के निर्देश पर प्रदेश भर में डेंगू को लेकर अधिकारी सजग हैं। लेकिन फिर भी लगातार मामले बढ़ रहें है।
उत्तराखंड में डेंगू के 1100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले देहरादून जनपद से हैं। सरकार से लेकर शासन स्तर तक डेंगू के खिलाफ जमकर अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार हरिद्वार जिला अस्पताल,जिला महिला अस्पताल और उपजिला मेला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जबकि देहरादून में डीएम सोनिका के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम अस्पतालों और लैब का निरीक्षण करने पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने दून मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक और डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। इसके अलावा जिले के निजी अस्पतालों का भी औचक निरीक्षण किया।
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…
Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…