देहरादून। जन शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मौके पर पहुंच गए। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत की पड़ताल करने के लिए मुख्यमंत्री सीधे जाखन क्षेत्र में पहुंचे और वहां की स्थिति का निरीक्षण किया।
जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के बाद क्षतिग्रस्त हुए फुटपाथ की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि पहले बनाए गए फुटपाथ को यूपीसीएल द्वारा खुदाई के दौरान नुकसान पहुंचाया गया और मरम्मत कार्य ठीक ढंग से नहीं किया गया, जिससे टाइल्स धंस गई हैं और लोगों को परेशानी हो रही है।
मुख्यमंत्री, जो सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करने वाले थे, उससे पहले ही मौके पर पहुंच गए और वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
वीडियो कॉल से दिखाई सच्चाई
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता को साथ लेकर अपने मोबाइल से अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए मौके की स्थिति दिखाई। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई और विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइन के बावजूद बिजली की तारें ऊपर दिखाई दे रही हैं, जो आम लोगों के लिए खतरा बन सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना योजना के बार-बार कार्य करने से जनता को परेशानी और सरकारी धन की बर्बादी होती है।
प्रदेशभर में चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे आगे भी इसी तरह औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में ऐसी समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…