Categories: hindiUttarakhand

शाह के फलक पर भी CM धामी की धमक, उत्तराखंड से लौटने के दो दिन बाद की तारीफ, बढ़ाया सियासी पारा – Uttarakhand

CM Dhami’s threat even on Shah’s platform, praised him two days after returning from Uttarakhand, raised the political temperatureइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड से लौटने के दो दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ कर सियासी पारा बढ़ा दिया है। सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि सीएम पुष्कर धामी सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही करीबी नहीं हैं, बल्कि शाह के फलक पर भी उनकी धमक है।दरअसल, बीते शनिवार को रुद्रपुर में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश के धरातल पर उतरने के जश्न में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे। उस दौरान भी सीएम और शाह में अच्छी कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। गृह मंत्री ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के वादों को धरातल पर उतरने पर खुशी जताते हुए जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी की पीठ थपथपाई, उसने राजनीतिक हलकों में एक नई हलचल पैदा कर दी।अब सोमवार को शाह की सीएम धामी और उत्तराखंड से संबंधित नई फेसबुक पोस्ट ने उन चर्चाओं को नया रुख दे दिया, जिनमें मुख्यमंत्री धामी की नजदीकियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक बताई जाती रही हैं। अब माना जा रहा है कि कहीं न कहीं गृह मंत्री का सीएम धामी पर भरोसा और मजबूत हुआ है। दोनों में नजदीकियां और प्रगाढ़ हुई हैं। शाह की नई पोस्ट ने जहां धामी को कम पसंद करने वालों की धड़कनें बढ़ा दीं, वहीं पार्टी फोरम पर भी एक नया संदेश दिया है।शाह ने सोमवार को यह पोस्ट कीदो दिन पहले निवेश उत्सव में शामिल होने वाले गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फिर निवेश के इस जश्न को ताजा किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि मैदानी राज्य में इनवेस्टमेंट लाने के मुकाबले पहाड़ी राज्य में निवेश लाना पहाड़ चढ़ने जैसा कठिन होता है। सारी परंपरागत कल्पनाओं को तोड़ते हुए आज एक लाख करोड़ से अधिक का इनवेस्टमेंट यहां आया है। उन्होंने इसके लिए पूरे उत्तराखंड की जनता के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साधुवाद दिया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मेरी शुरुआत खुद से’ का संदेश लेकर गुजरात रवाना हुआ उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल –

 देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर नशा-मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को मादक…

11 hours ago

पांच साल में उत्तराखंड में स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1700 के पार –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण में प्रदेश के…

11 hours ago

दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर ही बिकेंगे पटाखे, सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य –

 देहरादून,। दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के…

11 hours ago

राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों की यात्रा पर रहेगा फोकस –

 देहरादून,  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून में विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित…

11 hours ago

19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नव नियुक्त मा0 राज्यपाल –

  देहरादून,   उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर 2026 को…

11 hours ago