राज्य की रजत जयंती पर 11 दिन चलेगा उत्सव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती उत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 1 से 11 नवंबर तक प्रदेशभर में 11 दिवसीय कार्यक्रमों के माध्यम से यह उत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर होगा क्योंकि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंडवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे, जबकि 3 नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन होगा। उन्होंने बताया कि राज्य बनने के बाद प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी है और बेरोजगारी दर में कमी आई है। आगामी एक वर्ष में 12 हजार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह रजत जयंती वर्ष राज्य के विकास, आत्मनिर्भरता और युवा सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा।
1 से 11 नवंबर तक हर दिन होंगे विशेष कार्यक्रम
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में 1 से 11 नवंबर तक रजत जयंती उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इस 11 दिवसीय समारोह में हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। 1 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास में ईगास पर्व का आयोजन और सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में कॉमेडी फेस्ट की शुरुआत होगी। 2 नवंबर को पर्यटन विभाग की अल्ट्रा मैराथन जौलीकॉंग और आदि कैलाश में होगी। 3 नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण और गढ़ी कैंट में कॉमेडी फेस्ट का समापन होगा। 4 नवंबर को काशीपुर में नगर निकाय सम्मेलन जबकि 5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन और हरिद्वार में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। 6 नवंबर को संत सम्मेलन, रोजगार मेला और युवा महोत्सव जैसे आयोजन होंगे। 7 नवंबर को कृषक सम्मेलन, 8 नवंबर को राज्य आंदोलनकारी व महिला सम्मेलन और 9 नवंबर को रैतिक परेड होगी। 10 नवंबर को शीतकालीन पर्यटन पर हितधारकों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जबकि 11 नवंबर को एफआरआई देहरादून में राज्य स्थापना रजत जयंती का मुख्य कार्यक्रम होगा और शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में भव्य समापन होगा।
विशेष सत्र में 25 वर्षों की विकास यात्रा पर चर्चा
उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य निर्माण के 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। तीन नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधानसभा में विशेष अभिभाषण देंगी। विशेष सत्र में राज्य के विकास के नए रोडमैप पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। एफआरआई में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने में जुटा है, जबकि प्रदेश के सभी जिलों में भी राज्य स्थापना दिवस के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Feb: The Uttarakhand Government has claimed that, under the…
my uttarakhand news Bureau Roorkee, 17 Feb: The Governor of Uttarakhand, Lt Gen Gurmit Singh (Retd), participated…
my uttarakhand news Bureau Pantnagar, 17 Feb: The Vice-Chancellor of Govind Ballabh Pant University of…
Amit Shah Haridwar Visit: अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनावी…