उपवा दीवाली मेले में लोक गायक राकेश खनवाल ने किया मंत्रमुग्ध
देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस वाइफस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय उपवा दीवाली मेले का आयोजन की शनिवार से शुरुआत की गई। दीवाली मेला 30 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्जवलित कर उपवा दीवाली मेले का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस परिवार के 10 दिव्यांग परिजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित किये।
साथ ही पुलिस परिवार से राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेलो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 7 बच्चों व 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 18 मेधावी बच्चों को टैब, स्मार्ट वॉच, ट्रैवेल बैग, ट्रैक सूट आदि सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तराखण्डी लोकगायक राकेश खनवाल व अन्य कलाकारों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित दर्शकों तथा श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध किया । 30 अक्टूबर को बॉलीवुड सिंगर कपिल थापा का शो होगा।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…