आदि-कैलाश के दर्शन का विशेष महत्व देश- दुनिया को देंगे -सीएम धामी
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश, जागेश्वर धाम एवं पिथौरागढ़ दौरे को लेकर भाजपा व प्रशासन में विशेष हलचल देखी जा रही है। सीएम धामी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ के सभा स्थलीय निरीक्षण करने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की, और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम व स्वागत को लेकर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान पार्टी नेताओं के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पिथौरागढ़ जाने से पूर्व सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सीमांत क्षेत्र के कार्यक्रम से देश दुनिया में बेहतर संदेश जाएगा। सीएम ने कहा कि हम भारत की धरती से आदि-कैलाश के दर्शन का विशेष महत्व देश- दुनिया को दे सकेंगे और यह हम सभी के लिए एक गौरव पूर्ण क्षण होगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस में जबरदस्त उत्साह है । पिथौरागढ़ की जनसभा ऐतिहासिक होगी।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम के स्वागत में राज्य की सांस्कृतिक, पारंपरिक और धार्मिक पहचान नजर आए।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…