ब्रह्मकपाल में पितृ तर्पण के बाद बद्रीविशाल की पूजा में हिस्सा लिया
देखें वीडियो, मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाए
माणा गांव में जवानों का हौसला बढ़ाया
श्री बद्रीनाथ धाम। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ब्रह्मकपाल में पितरों को तर्पण के बाद भगवान बद्रीविशाल की पूजार्चना की। बद्रीविशाल में पूजा के बाद सीएम योगी लगभग 9.30 बजे केदारनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए।
गौरतलब है कि नरेन्द्रनगर में मध्य क्षेत्र की बैठक में हिस्सा लेने के बाद सीएम धामी कल शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। भारत- तिब्बत सीमा माणा पास बार्डर घसतोली में सेना के जवानों के बीच गये। हालांकि, तय कार्यक्रम के मुताबिक योगी को पहले केदारनाथ जाना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण सीएम योगी पहले बद्रीनाथ चले गए।
दिन में माणा गांव में जवानों के बीच कुछ समय बिताने के बाद देर शाम भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल हुए। रविवार की सुबह ब्रह्मकपाल में पितृ तर्पण के बाद भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सीएम योगी के पहुंचते ही मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।
कड़ाके की ठंड में मंदिर परिसर में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता व श्रद्धालुओं ने सीएम योगी के स्वागत में जोरदार लगाए। इस दौरान पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…