उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- ‘हम भी तेरे दादा…’ – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ग्रामीणों ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया. गांव में उनके आगमन पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा. ऋषिकेश, नरेंद्र नगर, कोटद्वार, देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों से आए प्रशंसक, रिश्तेदार, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि सीएम योगी से मिलने के लिए उनके आवास के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. कई लोग अपने मित्रों और परिजनों को भी सीएम योगी से मिलवाने पंचूर पहुंचे थे.
शनिवार को सीएम योगी गांव भ्रमण पर निकले तो रास्ते में मिलने वाले बच्चों और ग्रामीणों से बेहद स्नेहपूर्वक मिले. छोटे-बड़े बच्चों को दुलारते हुए उन्होंने सभी से बातचीत की और फोटो भी खिंचवाई. इसी दौरान एक छोटा बच्चा फूल लेकर सीएम योगी के पास पहुंचा और उनके पैर छुए. इस पर योगी आदित्यनाथ ने बच्चे को चॉकलेट की एक पोटली भेंट की. बच्चा वह पोटली अपने दादा को देने लगा, जिस पर सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए कहा, “हम भी तेरे दादा लगते हैं.” यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए भावुक और यादगार बन गया.
नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वादसीएम योगी के आवास पर नवविवाहित जोड़े भी उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे. शिवानी बडोला और योगेश सेमवाल नामक नवदंपती ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. इसके अलावा कुछ ग्रामीण युवतियां अपनी शादी का कार्ड लेकर सीएम योगी से मिलने पहुंचीं और उन्हें विवाह समारोह में आने का निमंत्रण दिया. योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विवाह में शामिल होने की हामी भरी और फोटो खिंचवाई.
सीएम ने नाम से सभी को पहचानाकांडी निवासी जयवीर नेगी ने बताया कि जब उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की तो मुख्यमंत्री ने उनका नाम और पता पूछा. पहले पहचान नहीं हो पाई, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने पिता और चाचा का नाम बताया, योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पहचान लिया और उनके पिता व चाचा का हालचाल भी जाना. इससे ग्रामीणों में मुख्यमंत्री की स्मरण शक्ति और आत्मीयता को लेकर विशेष चर्चा रही.
दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सीएम योगी ने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नव निर्मित दोमंजिला कक्षा-कक्ष भवन का लोकार्पण किया और पंचूर गांव में निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण भी किया. शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों और बच्चों के साथ समय बिताया. शाम को अपनी माता से मुलाकात करने के बाद उन्होंने अपनी दोनों बहनों और वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया.
फलदार पौधों के लिए प्रोत्साहित कियादोपहर करीब सवा तीन बजे सीएम योगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय पहुंचे, जहां प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और 128 बटालियन कश्याली के कर्नल एस. सिद्दीकी व प्राचार्य के साथ परिसर में आम का पौधा रोपा. उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल फलदार पौधों के रोपण के निर्देश भी दिए. इसी सत्र से बीएससी की शुरुआत पर नव निर्मित विज्ञान और कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया तथा स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट को खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए. इसके बाद सीएम योगी हेलिकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

22 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago