उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी ने ताजा की बचपन की यादें, पहुंचे उस स्कूल जहां सीखा था क,ख,ग… – Uttarakhand

CM Yogi reached Uttarakhand and refreshed his childhood memories, went to the school where he learnt A, B, C…इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अपने पहले स्कूल का दौरा किया, जहां उन्होंने कक्षा एक से पांच तक पढ़ाई की थी. योगी ने छात्रों से उनके भविष्य के लिए वहां बनाए गए बेहतर शैक्षिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करने की अपील की.उन्होंने अपने गांव पंचूर के पास थांगर में पुनर्निर्मित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, ​​’स्कूल में बहुत अच्छा बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है. अब कंप्यूटर, ऑनलाइन और स्मार्ट कक्षाओं के अलावा आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला जैसी सभी सुविधाएं हैं. अब शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका छात्रों को इन सुविधाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए प्रेरित करने की है ताकि वे अपना भविष्य बना सकें.”अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजे- सीएम योगीउन्होंने अभिभावकों से उनके बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा ताकि वे नयी सुविधाओं का लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी सिर्फ सरकारों के कंधों पर नहीं बल्कि समाज पर भी होती है. जब समाज इस मिशन में सरकारों के साथ जुड़ता है, तो परिणाम कई गुना बेहतर होते हैं.’ मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला स्कूल दौरा था. पिछली बार जब उन्होंने स्कूल का दौरा किया था तब वे गोरखपुर से सांसद थे.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को अपने पैतृक गांव पंचूर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत और धामी के कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज व धन सिंह रावत ने भी योगी के साथ मंच साझा किया. धामी ने कहा कि स्कूल के छात्रों को आदित्यनाथ के जीवन से सीख लेनी चाहिए, ‘जो दर्शाता है कि कैसे दृढ़ संकल्प उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त करने में किसी की मदद कर सकता है.’

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

23 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

43 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago