देहरादून। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समन्वय के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।
देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इस फुटपाथ को खोदकर अंडरग्राउंड लाइन बिछा दी। इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया, जिससे फुटपाथ की टाइल्स बैठ गई हैं और लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
वीडियो कॉल के जरिए दिखाई स्थिति
मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की स्थिति दिखाई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई स्थानों पर बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है, जिससे आम जनता के लिए खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने अधिकारियों को प्लानिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रदेश भर में अभियान चलाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश भर के आगामी दौरों पर इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्धन को निर्देश दिए कि यदि प्रदेश में कहीं और भी इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं तो उन्हें दूर किया जाए और इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जाए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…