सीएम का लंदन दौरा राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल- अग्रवाल





12500 का निवेश करार के बाद देहरादून पहुंचे सीएम का मंत्री डॉ अग्रवाल ने किया स्वागत
देहरादून। इन्वेस्टर समिट को लेकर लंदन दौरे से उत्तराखंड लौटने पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन दौरे को राज्य की तरक्की की सही दिशा में बढ़ता कदम बताया। कहा कि सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा मे एक सफल उड़ान है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पहले ही चरण में 12500 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव का मिलना स्पष्ट करता है कि उत्तराखंडियों के सपने को पूरा करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य के विकास और 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए वृहद पैमाने पर पूंजी निवेश की जरूरत को मुख्यमंत्री धामी ने समझा और विशेषज्ञों, शीर्ष अधिकारियों व तकनीकी संस्थाओं से गहन विमर्श कर निवेश आकर्षित करने के लिए योजना तैयार की है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी की सीख, बड़े उद्देश्यों के लिए लक्ष्य भी बड़े और प्रयास करने का धामी ने अक्षरस: पालन किया है। कहा कि सीएम धामी इस दौरे में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की संभावनाओं वाले राज्य की तस्वीर स्थापित करने में सफल हुए हैं । जिसको निवेश आमंत्रण के आगे होने वाले चरणों में दोहराकर, वे 8-9 दिसंबर में होने वाले ग्लोबल समिट के लिए तय लक्ष्य को प्राप्त करने में अवश्य सफल होंगे ।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

13 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

34 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago