Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड, दो जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी – Uttarakhand

Cold increased due to rain and snowfall in Uttarakhand, alert issued regarding fog in two districtsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून/हल्द्वानी: उत्तराखंड में बीते दिन जमकर बारिश और बर्फबारी हुई. जिससे ठंड में इजाफा हो गया है और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. वहीं उत्तराखंड में लोगों को अभी बारिश, बर्फबारी और कोहरे निजात मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के दो जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. साथ ही मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधम सिंह जिले में कोहरा छाने का अंदेशा जताया है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, सुबह के समय कोहरा/कुहासा छाये रहने की संभावना जताई है. जबकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 19°C व 08°C के लगभग रहने की संभावना है.कुमाऊं मंडल में जमकर हुई बर्फबारी: वहीं बीते दिन नैनीताल समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है. बर्फबारी के चलते पहाड़ों के काश्तकारों और पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं. बारिश के चलते मैदानी क्षेत्र में काफी ठंड बढ़ गई हैं. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. सोमवार को हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे. हल्द्वानी के तापमान जहां 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है तो वहीं पहाड़ों पर तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जिससे ठंड में इजाफा हो गया है. वहीं बारिश और बर्फबारी का दौर से आने वाले दिनों में भी ऐसी ही ठंड देखी जा सकती है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

54 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago