देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की वजह से ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों के कुछ हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है। कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने और ठंड के असर से आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि छह जनवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद सात से 10 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मसूरी में दो दिन से कड़क मौसम
मसूरी में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज कड़क बना हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर बाद घने कोहरे ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
शहर में अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री तक गिर गया है। चौक-चौराहों पर ठंड से बचने के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि पिछले दो दिनों से ठंड में इजाफा हुआ है। पालिका प्रशासन अलर्ट है और शहर में जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं।
Post Views: 4
Post navigation
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Feb: The Uttarakhand Government has claimed that, under the…
my uttarakhand news Bureau Roorkee, 17 Feb: The Governor of Uttarakhand, Lt Gen Gurmit Singh (Retd), participated…
my uttarakhand news Bureau Pantnagar, 17 Feb: The Vice-Chancellor of Govind Ballabh Pant University of…
Amit Shah Haridwar Visit: अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनावी…