12 घंटे में दून पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद है। इसी क्रम में कोतवाली कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका को महज 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
 
क्या है पूरा मामला?
आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को एमटी कॉलोनी IMA पंडितवाड़ी निवासी एक महिला ने चौकी पंडितवाड़ी पर आकर सूचना दी कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री कल शाम करीब 8:00 बजे अपने घर से केवी स्कूल IMA गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कैंट ने तत्काल चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया।
 
ऐसे बरामद हुई बालिका
गठित टीम ने मिलिट्री पुलिस IMA के साथ मिलकर सभी संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। घर से स्कूल तक जाने वाले सभी मार्गों और केवी स्कूल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
 
सीसीटीवी में बालिका केवी स्कूल से FRI की ओर जाती हुई दिखाई दी। तकनीकी मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक करते हुए पुलिस टीम ने जैंतनवाला वीरपुर के पास से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि बालिका बिना बताए अपने दोस्तों के साथ मसूरी घूमने चली गई थी।
 
बालिका की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने दून पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
 
बरामद करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 कमलेश प्रसाद गौड़, चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी
2. हेड कांस्टेबल सचिन कुमार
3. कांस्टेबल देवेंद्र कुमार


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

29 minutes ago

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

3 hours ago