Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल में सांप्रदायिक बवाल, बाजार-स्कूल बंद; सड़कों पर तनाव – Uttarakhand

Communal riot in Nainital, markets and schools closed; tension on the streetsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नैनीताल। Nainital News: शहर के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर गुस्सा बरकरार है। अलबत्ता तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने को दो कंपनी पीएसी व भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।मामले में गिरफ्तार आरोपित उस्मान ठेकेदार को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुकदमा दर्ज होने के बाद बीती रात ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था।घटना के विरोध में तल्लीताल बाजार दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। जबकि मल्लीताल व्यापार मंडल की ओर से फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मल्लीताल में असमंजस व तनाव के बीच बाजार व आढ़त खुली रही।समुदाय विशेष की दुकानों पर जमकर तोड़फोड़बता दें बीती रात बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में सरोवर नगरी की शांत फिजा को अशांत कर दिया। गुस्साई भीड़ ने मल्लीताल गाड़ीपड़ाव क्षेत्र में समुदाय विशेष की दुकानों पर जमकर तोड़फोड़ की।पुलिस ने कोतवाली के समीप धार्मिक स्थल की ओर बढ़ रही उग्र भीड़ को हटाने को लाठियां फटकारी, लेकिन चंद मिनट में भीड़ के तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसके बाद भीड़ के गुस्से की अराजकता बुधवार आधी रात के बाद तक जारी रही।एसपी जगदीश चंद्र के अनुसार शहर में शांति व्यवस्था को पीएसी व अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। फिलहाल शहर में शांति है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

5 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

6 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

6 hours ago