38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत हैंडबॉल में खिलाड़ियों के चयन में अनियमितता की शिकायत

देहरादून। एक ओर उत्तराखण्ड 38 वें राष्ट्रीय खेलो की मेजबानी कर रहा हैँ। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा वहीँ प्रदेश के हैंडबाल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर से बंचित करने के संबंध में सोहन सिंह बिष्ट लेन नम्बर 1 वार्ड नम्बर इन्द्रप्रस्थ अपर नत्थनपुर, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सवालों के जबाब मांगे गए हैं।
38 वें राष्ट्रीय खेलों (हैंडबाल इण्डोर एवम् हैंडबाल बीच – पुरुष वर्ग) की चयन प्रकिया में हुई अनियमितता के सम्बन्ध में उनके द्वारा सूचना मांगी गई हैँ।
बिन्दू संख्या -1
दो बार चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया जिसके तहत पहली चयन प्रक्रिया में जो कि दिनांक 01/01/2025 को आयोजित की गई थी उसमें वीडियोग्राफी कराई गई तथा दूसरी चयन प्रक्रिया जो कि दिनांक 13/01/2025 को आयोजित करायी गई उसमें वीडियोग्राफी क्यों नहीं कराई गई।
बिन्दू संख्या -2
चयनित खिलाड़ियो का पूर्ण विवरण दिया जाये तथा जो खिलाड़ी सरकारी व प्राईवेट नौकरी में कार्यरत हैं उनका (सर्विस सार्टिफिकेट) की प्रति उपलब्ध करायी जाये तथा अन्य चयनित खिलाड़ियों का स्थायी निवास की प्रति उपलब्ध कराई जाये।
बिन्दू संख्या -3
टीम का चयन और कैंप की प्रकिया अभी तक क्यों नहीं प्रारम्भ की गई जबकि खेल प्रारम्भ होने में मात्र कुछ ही दिन शेष हैं तथा जो बीच हैंडबाल होना है उसका चयन प्रकिया मिटटी के ग्राउण्ड में कराया गया तथा उत्तराखण्ड से जो भी खिलाड़ी बीच हैंडबाल खेलेगें उसमें से वर्तमान में कोई भी खिलाडी पूर्व में बीच हैंडबाल नहीं खेला है तो वह खिलाड़ी इतने कम समय में अपनी तैयारी कैसे कर पायेगा। खिलाडियो को अब तक ना तो इण्डोर की सुविधा प्राप्त हुयी है ना ही बीच की सुविधा प्राप्त हुई है ऐसे में खिलाड़ी कैसे अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते है।
बिन्दू संख्या -4
आई०ओ०ए० की गाईड लाईन में यह निदेशित किया गया है कि स्टेट हैंडबाल फैडरेशन तथा स्टेट ओल्मपिक एसोसियेशन मिलकर चयन प्रक्रिया का आयोजन करें, इसमें स्टेट हैडबाल फैडरेशन की अनदेखी की गई है और चयन प्रक्रिया स्टेट ओलम्पिक एसोसियेशन द्वारा असंयोजित तरीके से कराई गई है।
बिन्दू संख्या -5
जो चयन प्रक्रिया दिनांक 13/01/2025 को आयोजित करायी गयी उसकी सूचना जानबूझकर देरी से दी गई (दिनांक 12/01/2025 दोपहर 3 बजे) के बाद खिलाड़ियो को सूचना मिली ये इसलिये किया गया ताकि चयन प्रक्रिया में कम से कम खिलाड़ियो उपस्थित हो सके यह एक पहाड़ी राज्य है दूर से खिलाड़ियों को आने के लिये अविलम्ब सूचित किया जाना अनिवार्य था जो नही किया गया जबकि जो चयन का पत्र था उसमें दिनांक 10/01/2025 अंकित की गयी थी यह पत्र खिलाड़ियों को देरी से क्यों प्रेषित किया गया।
बिन्दू संख्या -6
आई०ओ०ए०की गाइड लाइन के तहत यह निदेशित किया गया है कि यदि अन्य राज्य का खिलाड़ियों उत्तराखण्ड से खेलता है तो वह कम से कम 06 माह से उत्तराखण्ड मे नियुक्त हो या उत्तराखण्ड का मूल निवासी हो, इस बिन्दू पर सभी खिलड़ियो पर विशेष ध्यान दिया जाये।उपरोक्त प्रकरण पर उनके साथ रोबिन सौरभ दीपक अरुण आदि ने उत्तराखण्ड खेल विभाग से हैंडबाल के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने हेतु चयन करने के लिए अवसर की मांग की हैँ।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

3 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

9 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

9 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago