सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा संपन्न, तीर्थयात्री वेरावल से उत्तराखंड के लिए रवाना –

 
गुजरात सरकार के आतिथ्य और संस्कृति विभाग की व्यवस्थाओं की सराहना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बताया ऐतिहासिक पहल
देहरादून/सोमनाथ,  सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के अंतर्गत उत्तराखंड से सोमनाथ पहुंचे तीर्थ यात्रियों का दल शुक्रवार को शाम 4:00 बजे गुजरात के वेरावल रेलवे स्टेशन से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया। यात्रा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भगवान सोमनाथ के दर्शन-पूजन के पश्चात सोमनाथ के प्रसिद्ध हाट बाजार का भ्रमण किया तथा स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी का आनंद लिया।
यात्रा के दौरान मिले आत्मीय स्वागत, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और सम्मानजनक आतिथ्य से तीर्थयात्री अत्यंत अभिभूत नजर आए। उन्होंने गुजरात सरकार एवं संस्कृति विभाग, गुजरात द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं, सेवा और सत्कार के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
तीर्थ यात्रियों ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड और गुजरात के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक संबंधों को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम बनी है। इस पहल से दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को निकट से जानने और समझने का अवसर मिला, जिससे राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को भी नई मजबूती मिली।
श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड सरकार एवं संस्कृति विभाग, उत्तराखंड का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायी यात्रा का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की यात्राओं का आयोजन होता रहेगा, जिससे देश के विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकात्मता को और अधिक बल मिलेगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

7 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

29 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago