चार घंटे की सर्जरी के बाद निकाला गया ट्यूमर
देहरादून। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में 61 साल की महिला का चार घंटे तक अत्यंत जटिल आपरेशन किया गया। महिला की गर्दन में ट्यूमर था। चिकित्सकों की टीम ने इस आपरेशन में ट्यूमर को पूरी तरह निकालने में सफलता हासिल की है। ईएनटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. विकास सिकरवार ने मरीज को 2-3 माह से खाना गटकने में दिक्कत आ रही थी। साथ ही गले में दर्द की भी शिकायत थी। उसकी एमआइआर और अन्य जांच की गई तो पता चला कि महिला की गर्दन में बड़ा ट्यूमर है। यह ट्यूमर गले के बहुत जटिल भाग पैराफेरीन्जियल स्पेस में था, जो मुख्य तंत्रिका और रक्तवाहिकाओं से चिपका हुआ था।
ऐसे में चिकित्सकों ने आपरेशन करने का फैसला लिया, जो काफी जटिल था। रक्त वाहिकाएं और तंत्रिकाओं के ट्यूमर से चिपके होने की वजह से यह जानलेवा भी हो सकता था। ऐसे में चिकित्सकों की टीम ने आपरेशन के दौरान दूरबीन का भी इस्तेमाल किया। आपरेशन में करीब चार घंटे लगे और ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। आपरेशन करने वाली टीम में डा. विकास सिकरवार के साथ डा. प्रियंका, डा. मोनिका, डा. अनुराग, एनेस्थीसिया विभाग की डा. शोभा, डा. दीपिका, नैना और लक्ष्मी मौजूद रहे। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, एमएस डा. अनुराग अग्रवाल, डिप्टी एमएस डा. धनंजय डोभाल, विभागाध्यक्ष डा. भावना पंत ने सफल आपरेशन के लिए टीम को बधाई दी है।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…