रुड़की/झबरेड़ा, हरिद्वार जिले के झबरेड़ा स्थित संजीवनी अस्पताल एवं कॉलेज परिसर में देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) की जिला इकाई द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुरू हुए इस सम्मेलन में प्रदेश भर के वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार हित, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका और वर्तमान दौर की चुनौतियों पर खुलकर विचार-विमर्श हुआ। यूनियन के प्रदेश महासचिव डॉ. वी.डी. शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए संगठन की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में पंजीकृत यह संस्था उत्तराखंड के सभी जिलों में सक्रियता से काम कर रही है। संगठन ने पत्रकारों के कल्याण के लिए ‘पत्रकार कल्याण कोष’ का गठन किया है और उनके अधिकारों की कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट तक लड़ी है। डॉ. शर्मा ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सरकार की कमियों को उजागर कर जनहित के मुद्दों को सामने लाना है। उन्होंने मीडिया को संवैधानिक दर्जा न मिलने पर चिंता जताई और कहा कि इस संबंध में जल्दी ही राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता श्री गोपाल नारसन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए पत्रकारों का एकजुट होना बेहद जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच तथ्यपरक और सकारात्मक पत्रकारिता पर बल दिया। वहीं अन्य वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि दूरदराज के इलाकों से खबरें एकत्र करना एक जोखिम भरा काम है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि पहुंचे ब्लॉक प्रमुख लक्सर डॉ. हर्ष दौलत और चौधरी सुभाष नंबरदार, झबरेड़ा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी आदि ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे चिकित्सकों और अस्पतालों के योगदान को भी सराहा और अपने विचार रखें। हरिद्वार जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। इसी मंच से एक बहुरंगी समाचार पत्र का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में देहरादून से जिला कोषाध्यक्ष रजत शर्मा, सचिव अनुज अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक गुलानी, हरिद्वार से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडे, हरीश प्रजापति, डॉ. दिनेश त्रिपाठी, संजीवनी अस्पताल के सीईओ डॉ राकेश त्रिपाठी, पत्रकार मनीष सैनी, योगराज, मुकेश गोयल, संदीप सैनी, अनिल त्यागी, राजपाल सिंह, रामकुमार चौहान, प्रधानाचार्य विजय कुमार, आनंद शर्मा, हिमांशु, दिनेश कुमार, नीटू कुमार आदि समेत बड़ी संख्या में पत्रकारगण एवं गणमान्य, मीडियाकर्मी, शिक्षाविद और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…
इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…