उत्तराखंड में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक, दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

गुजरात और बेंगलुरु से लौटी दो महिलाएं संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में
देहरादून। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का नया वैरिएंट चिंता का कारण बनता जा रहा है। इसकी आहट अब उत्तराखंड में भी महसूस की जा रही है। राज्य में दो ऐसे मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें संक्रमित व्यक्ति हाल ही में बाहरी राज्यों की यात्रा करके लौटे थे।
उत्तराखंड में मिले इन दोनों मामलों में एक महिला हाल ही में गुजरात की यात्रा से लौटी थी और वर्तमान में ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में इलाजरत है। दूसरी संक्रमित महिला हाल ही में बेंगलुरु से उत्तराखंड लौटी थी और वह पेशे से चिकित्सक हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी भी मरीज में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत जांच कराई जाए।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

1 hour ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

2 hours ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

2 hours ago