Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, जानें किसे मिला टिकट – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand By-Elections 2024: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान सोमवार को कर दिया है. कांग्रेस ने उत्तराखंड की दोनों ही सीटों पर सोमवार को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. कांग्रेस कुल चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान सोमवार को किया है. कांग्रेस उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधान सभा से लखपत बुटोला और मंगलौर से काजी निजामुद्दीन को अपना प्रत्याशी बनाया है. राज्य की इन दो सीटों पर उपचुनाव होने वाला है. हालांकि बीजेपी ने इन दोनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले ही कर दिया है. बीते दिनों ही बीजेपी ने तीन राज्यों के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था.बीजेपी के उम्मीदवारों के नामतब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से इन तीनों राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंजूरी की जानकारी दी थी. पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी थी. बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से होशियार सिंह चम्बयाल, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है.भाजपा ने उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह भंडारी और राज्य की मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को उम्मीदवार घोषित किया था. पार्टी ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कमलेश शाह को चुनावी मैदान में उतारा था.बता दें बीते दिनों ही भारत निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया था. इन दोनों ही सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग होनी है जबकि 13 जुलाई को नतीजे आने है. मंगलौर विधानसभा बसपा विधायक सरवत करीम के देहांत होने के बाद खाली हुई थी. जबकि बद्रीनाथ विधानसभा कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हुई थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago