ई-20 पेट्रोल, महंगाई और तेल नीति पर केंद्र सरकार पर कांग्रेस का हमला –

 
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया बोले— जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ, सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कर रही काम; जनजागरण और आंदोलन की चेतावनी
देहरादून। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और ई-20 ईंधन नीति को लेकर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के संचार विभाग के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “अच्छे दिन” के वादे के विपरीत आज आम जनता महंगाई और आर्थिक बोझ से परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों को जनता के बीच उजागर करेगी और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी।
वैभव वालिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण बढ़ाने से ऐसे वाहनों के इंजन प्रभावित हो रहे हैं जो ई-20 ईंधन के अनुकूल नहीं हैं। उनका दावा है कि इससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और कई स्थानों पर वाहन मरम्मत केंद्रों पर भीड़ बढ़ रही है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इथेनॉल नीति के पीछे कुछ निजी हित जुड़े हैं और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि यह नीति कुछ उद्योगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही उन्होंने ई-20 से इंजन खराब होने की स्थिति में बीमा दावों को लेकर भी चिंता जताई।
महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि इसका सीधा असर परिवहन लागत और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे आम जनता महंगाई की मार झेल रही है।
वैभव वालिया ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अधिक होने के बावजूद आम जनता को राहत देने के लिए सब्सिडी दी जाती थी। उन्होंने मौजूदा सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर जनता को राहत देने की मांग की।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए तेल की कीमतों में कमी नहीं कर रही है। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे सहित कुछ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मानसून की पहली बारिश में कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि महंगाई और जनविरोधी नीतियों पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो कांग्रेस देशभर में आंदोलन को और तेज करेगी तथा जनता के बीच व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago