मुख्य सचिव को सौंपा आक्रोश पत्र, कल प्रदेशभर में सरकार के पुतले फूंकने की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड के चंपावत में बीती 5 मई को नाबालिग लड़की के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन को आक्रोश पत्र सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। कांग्रेस ने यह भी ऐलान किया कि शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।
मुख्य सचिव से मुलाकात के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ बलात्कार, हत्या और अन्य अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश शर्मसार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर चंपावत की हालिया घटना तक कई मामलों में भाजपा पदाधिकारी और सत्ता से जुड़े लोग शामिल पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में पुलिस की ढिलाई के कारण आरोपियों को राहत मिलती रही है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में वीआईपी जांच कर रही सीबीआई की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक मामले में कई महत्वपूर्ण लोगों से पूछताछ तक नहीं की गई है। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के बीच व्याप्त भय के माहौल को समाप्त करने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल तथा अनुज दत्त शर्मा भी शामिल रहे।
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…