हल्द्वानी: कठघरिया चौराहे पर गुरुवार को सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर शुरू हुए धरने के दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच जमकर बहस और तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, पनियाली-बजूनिया हल्दू-कठघरिया सड़क निर्माण और अधूरे चौड़ीकरण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में लंबे समय से नाराजगी थी। इसी के विरोध में ग्रामीण राहुल अधिकारी ने आमरण अनशन शुरू किया, जिसके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग धरने पर पहुंचे।
धरने में शामिल कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा,“विधायक बंशीधर भगत ने एक साल पहले सड़क कार्य एक महीने में शुरू करने का वादा किया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। जनता धूल और गड्ढों से परेशान है।”
इसी दौरान भाजपा प्रवक्ता विकास भगत, जो विधायक के प्रतिनिधि भी हैं, मौके पर पहुंचे और जवाब दिया कि,“अगस्त में सड़क निर्माण का बजट स्वीकृत हो चुका है, अक्तूबर में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है, और 15 से 20 नवंबर के बीच कार्य शुरू हो जाएगा।”
इसके बाद दोनों नेताओं के बीच जमकर राजनीतिक तकरार हो गई। तिवारी ने भाजपा पर झूठे वादों का आरोप लगाया, जबकि भगत ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और धरना स्थल पर व्यवस्था बहाल की। इस बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, हालांकि ‘uttarakhandhulchal’ इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
Post Views: 6
Post navigation
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…