मंगलौर। सांस रोक देने वाले मुकाबले में उत्तराखण्ड की मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुददीन ने 449 मतों के अंतर से बाजी मार ली। शनिवार की सुबह हुई मतगणना के पहले चक्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। हालांकि, बाद के चरणों में भाजपा के करतार सिंह भड़ाना ने काफी लीड ले धड़कनें बढ़ा दी थी। बसपा के उबेदुर्र्रह्मान तीसरे नंबर पर रहे।
इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला दसवें चक्र तक 3 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाये हुए हैं। मंगलौर में मतदान के दिन हुई हिंसा और पुलिस के रुख के बाद आन्दोलित कांग्रेस को मतदाताओं की सहानुभूति मिली। और पैराशूट भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को मतदाता ने नकार दिया। मंगलौर में हिंसा के दौरान घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुददीन का फूट फूट कर रोना भी पुलिस व भाजपा के विरोध में माहौल बना गया।
इस मुकाबले में बसपा प्रत्याशी का तीसरे नंबरपर रहना भी नये संकेत बना गया।
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड…
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर सुरक्षा को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, शिकायतों…
दिसंबर को आयोजित होगा प्रसिद्ध बूंखाल मेला पौड़ी- आगामी 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले…
हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए शव उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर लापता हुए ट्रेकर्स…
देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए…
देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई देहरादून-…