कर्नल कोठियाल के बयान पर कांग्रेस का पलटवार,विश्वसनीयता पर उठे सवाल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। धराली आपदा को लेकर भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल के हालिया बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है। प्रदेश में इस बयान के बाद विपक्ष की आलोचना तेज हो गई है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सीधे निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कर्नल कोठियाल द्वारा केदारनाथ में किए गए कामों का सम्मान करती है, लेकिन धराली आपदा पर उनका बयान “बेहतरीन स्क्रिप्टेड” और असंगत है।
धस्माना ने आरोप लगाया कि कोठियाल ने एक सेमिनार में कहा था कि धराली में 147 लोग दबे हुए हैं। लेकिन जब इस बयान ने भाजपा में असहजता पैदा की, तो उन्हें दोबारा बयान दिलवा दिया गया — जिसमें वह अब कांग्रेस को नसीहत दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि अगर 147 मृतकों का आंकड़ा सच था, तो यह जानकारी कोठियाल को किस स्रोत से मिली थी? उन्होंने कहा, “अब जनता को जवाब चाहिए कि यह आंकड़ा सत्य है या मात्र अफवाह।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस धराली आपदा को लेकर पहले से ही सरकार से सवाल कर रही है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक प्रभावितों के लिए ठोस प्रस्ताव सामने नहीं आए हैं। धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक बयानबाज़ी कर रही है, जबकि पीड़ित परिवारों की परेशानी बरकरार है।
इस बयान के बाद विवाद फिर गरमा गया है और राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे…

9 minutes ago

गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी

भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता, विपक्ष से सदन की…

51 minutes ago

सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भराड़ीसैंण विधानसभा में वित्त…

2 hours ago

Gov inaugurates Literature, Culture and Arts Festival–2026 at ‘Lekhak Gaon’

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: Governor Dr. D. S. Bisen inaugurated the International…

4 hours ago