Categories: hindiUttarakhand

BJP की राह पर चल पड़ी कांग्रेस, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए चला यह दांव – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी उतारकर सभी को चौंका दिया। माना जा रहा है कि इन दो सीट पर युवाओं को प्रतिनिधित्व देकर कांग्रेस भी भाजपा की राह पर चल पड़ी है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार सीट पर कांग्रेस ने जिन दो युवा नेताओं पर भरोसा जताया है, वे पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर रहे हैं। प्रत्याशी चयन में ऐसे अप्रत्याशित निर्णय की उम्मीद पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को भी नहीं थी।हाईकमान के इस निर्णय से सियासी जानकार मान रहे हैं कि कांग्रेस भी अब भाजपा की तरह चौंकाने वाले निर्णय लेने की तरफ बढ़ रही है। भाजपा ने 45 वर्षीय खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की जगह 2021 में राज्य का 11वां मुख्यमंत्री बनाया था।सीएम धामी को उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है। धामी के मुख्यमंत्री बनने से भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक चौंक गया। यही नहीं विधानसभा चुनाव 2022 में खटीमा विधानसभा सीट से पराजय के बाद उन्हें चम्पावत विधानसभा सीट से चुनाव में उतारा गया, जहां धामी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की और उन्हें मुख्यमंत्री पद पर भी बनाए रखा गया।इसी तरह के प्रयोग अब कांग्रेस भी करने लगी है। हरिद्वार संसदीय सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र सिंह रावत और नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर प्रकाश जोशी को टिकट देकर पार्टी नेतृत्व ने सभी को चौका दिया है। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व हल्द्वानी से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए सुमित हृदयेश, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी समेत कई युवा नेताओं को नई एवं अहम जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी को मजबूत करने की तरफ कदम बढ़ा सकती है।युवा कापड़ी बनाए गए थे उपनेता प्रतिपक्षकांग्रेस की युवा ब्रिगेड की बात करें तो खटीमा विधानसभा सीट पर भुवन कापड़ी ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकस्त देकर सबको चौंका दिया था। पार्टी ने भी युवा नेता कापड़ी को रिटर्न गिफ्ट बतौर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष का पद देकर इस पद के कई दावेदारों पर उन्हें तरजीह दी थी। हालांकि कापड़ी ने विधायक निर्वाचित होने से पहले दून में उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के खुले चुनाव में शानदार जीत हासिल कर अपने सुनहरे सियासी भविष्य की आहट दे दी थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

7 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

14 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

28 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

56 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago