प्रदेश दौरे पर पहुंची कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

देहरादून। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर बुधवार सुबह देहरादून पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं।
आज सुबह बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कुमारी सैलजा का स्वागत किया। उनके साथ एआईसीसी से जिला अध्यक्षों के चुनाव समिति के समन्वयक प्रभारी चिल्ला वामशी चंद्र रेड्डी भी मौजूद रहे।
दौरे के पहले चरण में जिला अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 में से 25 जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान पिछले छह माह में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
बैठक में आगामी तीन महीनों के रोडमैप, बूथ कमेटियों की मजबूती, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने पर चर्चा हुई। कुमारी सैलजा ने कहा कि हर कार्यकर्ता को साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत करना होगा।
इसके बाद फ्रंटल संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक हुई। प्रभारी ने संगठनों की सक्रियता की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रकोष्ठों की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाना होगा।
वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान कुमारी सैलजा ने राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर प्रदेश नेतृत्व की सराहना की।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

2 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

3 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

3 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

4 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

4 hours ago