125 दिन रोजगार की गारंटी, कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार: गणेश जोशी – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) – वीबी-जीरामजी ग्रामीणों के लिए बेहद अहम योजना है। इस योजना में मनरेगा की तरह 100 नहीं, बल्कि 125 दिन काम की गारंटी दी गई है।
 
उन्होंने बताया कि हिमालयी राज्यों को ध्यान में रखते हुए योजना में 90 फीसदी राशि केंद्र और 10 फीसदी राज्य सरकार देगी, जिससे उत्तराखंड को बड़ा लाभ मिलेगा। मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस जनहितकारी योजना को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है।
 
जोशी ने कहा कि वीबी-जीरामजी के तहत गांवों में स्थायी संपत्ति निर्माण, जल संरक्षण, ग्रामीण सड़क व ढांचे का विकास, खेती और आजीविका से जुड़े काम कराए जाएंगे। आपदाओं को देखते हुए अब इसमें रिटेनिंग वॉल और जंगल की आग से जुड़े कार्य भी शामिल किए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि खेती के व्यस्त समय में किसानों को राहत देने के लिए साल में 60 दिन ऐसे तय किए जाएंगे, जब इस योजना के तहत काम नहीं होगा। मंत्री ने साफ किया कि किसानों के हित में सरकार पूरी तरह गंभीर है और बैंकों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा…

40 minutes ago

डरावना आंकड़ा! हरिद्वार में 2221 वन्यजीव रेस्क्यू, जहरीले सांपों ने दी चुनौती – myuttarakhandnews.com

पूरे जनपद में हरिद्वार रेंज में सबसे अधिक 1,145 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है.…

1 hour ago

नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर_ डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, मौत.. – myuttarakhandnews.com

रामनगर….चार महीने पहले ही दोनों ने साथ जीने और जिंदगी के खूबसूरत सफर की शुरुआत…

1 hour ago

नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता…

1 hour ago

Minister Joshi holds meeting on development works in Dehradun & Landour Cantonments

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi held a meeting with…

3 hours ago