देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। विशेष बात यह रही कि लक्की राणा स्वयं हाथ में भारतीय संविधान लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने ओएनजीसी चौक से पहले ही उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया।
यह घटना उस दिन हुई जब देशभर में अंबेडकर जयंती मनाई जा रही थी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया जा रहा था। ज्ञापन में प्रदेश की प्रमुख समस्याओं को उठाया गया था, जिनमें कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, नशे का बढ़ता जाल, पुलिस कर्मियों की 4600 ग्रेड पे की मांग, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दे शामिल थे।
कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया और लक्की राणा सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कैंट कोतवाली ले जाया गया। हिरासत के दौरान लक्की राणा ने आरोप लगाया कि पानी मांगने पर एक पुलिसकर्मी द्वारा उनके साथ अभद्र और अमर्यादित व्यवहार किया गया।
लक्की राणा ने कहा, “जिस संविधान को मैं हाथ में लेकर चल रहा था, वही हमें सम्मानपूर्वक जीवन जीने और गरिमा का अधिकार देता है। अगर एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार होता है, तो आम जनता के साथ क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। यह सिर्फ व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि संविधान में निहित मूल अधिकारों का भी उल्लंघन है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं संविधान लेकर निकला था ताकि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख सकूं, लेकिन मुझे रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया गया। यह लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है।”
हिरासत में लिए गए अन्य लोगों में महानगर महामंत्री अरुण बलूनी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी कौलागढ़ देवकी बिष्ट, विजय प्रसाद भट्टाराई, पिया थापा, रौनक, चंद्रमोहन रावत, गौरव, सौरव और आदिल शामिल थे।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…