उत्तराखंड में मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया विरोध ! – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में केंद्र सरकार की ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा का नाम बदलने के फैसले ने सियासी माहौल गरमा दिया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) का नाम अब बदलकर ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण’ (VB G RAM G) किया जाएगा।
इस फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीते बुधवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे बैठकर प्रदर्शन करा। उनका कहना था कि मनरेगा महात्मा गांधी की याद और उनके सपनों से जुड़ी योजना है, इसलिए इसका नाम बदलना सही नहीं है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने इस पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस को मनरेगा से नहीं बल्कि ‘राम’ नाम से दिक्कत है। उन्होंने आयोध्या का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
केंद्र सरकार का कहना है कि नाम बदलने का मकसद योजना को और प्रभावी और व्यापक बनाना है। हालांकि, कांग्रेस इसे इतिहास और गांधी की विरासत से छेड़छाड़ मान रही है।
सियासत के इस बहाने से राज्य में राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है और चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post Views: 13

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

52 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago