Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन नेताओं के नाम शामिल – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोरों पर हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान किया जाएगा। वहीं 1 जून को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। वहीं 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। भाजपा नीत एनडीए हो या कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन दोनों हुंकार भर रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के लिए स्टार प्रचारकों की सूची को जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई थी।इस लिस्ट में किसका नाम? बता दें कि कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद, गुरदीप सिंह सप्पल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अल्का लाम्बा, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, हरीश रावत, करन महारा, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, भुवन चंद्र कापड़ी, काजी निजामुद्दीन, मयूख माहर, तिलक राज बेहर, ममता राकेश, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, हरीश सिंह धामी, मदन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, कुशल सिंह अधिकारी, सुमित ह्यदेश, रवि बहादुर, विरेंद्र जाती, गोविंद सिंह कुंजवाल, जीत राम, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरक सिंह रावत, नव प्रभात, दिनेश अग्रवाल, शूरवीर सिंह सजवान, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, ज्योती रौतेला का नाम शामिल है। कांग्रेस का घोषणा पत्र बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र को जारी कर दिया है। घोषणापत्र में कांग्रेस ने रोजगार, किसान और खेती, गरीबी उन्मूलन, जीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य, आरक्षण की सीमा खत्म करने का वादा, एमएसपी की गारंटी देने की बात कही है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा कि देश में उसकी सरकार बनने पर वह जाति आधारित जनगणना कराएघी और आरक्षण की अधिकतम सीमा को 50 फीसदी से बढ़ा दिया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलने वाले 10 फीसदी आरक्षण को सभी वर्गों के गरीबों के लिए बिना भेदभाव के लागू करेगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

5 minutes ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

13 minutes ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

16 minutes ago

Traffic congestion on Mussoorie Civil Hospital route poses threat to patients’ lives

By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…

27 minutes ago

HNBGU VC plants saplings at Kedarnath Dham, urges tourists to protect environment

By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…

38 minutes ago

Dr Ambedkar Chair, Doon Varsity, & VCSGUUHF organise seminar

Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…

49 minutes ago