Categories: hindiUttarakhand

कांग्रेस ने असामाजिक तत्वों को बसाया, डेमोग्राफी से खिलवाड़; भड़के उत्तराखंड CM पुष्कर धामी – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने असामाजिक बाहरी तत्वों को उत्तराखंड में बसाया और प्रदेश की डेमोग्राफी से खिलवाड़ किया।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की डेमोग्राफी से खिलवाड़ किया है। प्रदेश में असामाजिक तत्वों को बाहर से लाकर बसाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य का समग्र विकास कर रही है। अपने सांस्कृतिक मूल्यों, डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए भी पूरी तरह से संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। देवभूमि को अस्थिर करने वाली हर साजिश पर चोट करने का काम किया।
शनिवार शाम रुद्रपुर के गांधी पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के लिए 288 करोड़ की 61 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि यह परियोजनाएं आने वाले समय में रुद्रपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। इससे पूर्व उन्होंने रुद्रपुर में त्रिशूल चौक का लोकार्पण किया। यहां से शिव बारात के साथ गांधी पार्क पहुंचे और सरस मेले और यूएसनगर कार्निवॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने बंगाली समाज के लिए गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष को 2 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने की घोषणा भी की। ये भी पढ़ें:अलग उत्तराखंड के लिए आंदोलन करने वालों को गिफ्ट, पेंशन राशि में हुई इतनी बढ़ोतरी
‘लोग कहते हैं रुद्रपुर से चुनाव लडूं’ गांधी पार्क में जनसभा के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बारगी जब कहा कि लोग कहते हैं कि वह रुद्रपुर से चुनाव लड़ें तो हर कोई चौंक गया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि कई जगहों से लोग उन्हें चुनाव लड़ाना चाहते हैं और यह समझ लीजिए कि हर जगह से भाजपा से कमल के फूल के चुनाव चिह्न के साथ वह ही चुनाव लड़ रहे हैं।
रुद्रपुर से लेकर काशीपुर और खटीमा सब हमारा सीएम धामी ने कहा कि रुद्रपुर से उनका बहुत पुराना नाता रहा है। कई जगह बैंगन का भरता खाने जाते थे। रस्तोगी जी राजमा चावल वालों के वहां पूरी फौज के साथ जाते थे। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि आज रुद्रपुर चुनाव लड़ने आइए। इसके बाद सीएम ने कहा कि रुद्रपुर भी हमारा ही है, किच्छा, काशीपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा पूरा जिला ही अपना है।
धामी ने कहा कि उत्तराखंड की 70 सीटों पर वह ही चुनाव लड़ने वाले हैं। कुछ लोग कहते हैं कि दोबारा खटीमा आकर वहां से चुनाव लड़िए। मैंने कहा कि चुनाव में वह रहें या नहीं रहें, लेकिन वोट डालने हमेशा खटीमा ही जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पिथौरागढ़ के लोग कह रहे हैं कि मैं डीडीहाट में पैदा हुआ हूं और वहां के लोग कह रहे हैं कि वहां चुनाव लड़ने के लिए भेजो।
रुद्रपुर को 100 करोड़ की विकास योजनाएं मिलीं सरस मेले के उद्घाटन अवसर पर मेयर विकास शर्मा ने कहा कि यह दिन रुद्रपुर के लिए ऐतिहासिक है। ‘एक साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

31 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

53 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago