नर्सिंग एकता मंच के धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, दिया समर्थन – my uttarakhand news

 
देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले चल रहे नर्सिंगकर्मियों के आंदोलन को आज उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल धरना स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने उनका स्वागत किया और आंदोलनकारियों की मांगों से अवगत कराया।
आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि नर्सिंग एकता मंच का धरना आज 141वें दिन में प्रवेश कर चुका है, जबकि आमरण अनशन छठे दिन भी जारी है। उन्होंने सरकार पर असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आंदोलनकारियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नर्सिंगकर्मियों की जायज मांगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत सकारात्मक पहल करते हुए इस मुद्दे का समाधान करना चाहिए।
धरना स्थल पर मौजूद नर्सिंगकर्मियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांग वर्षवार भर्ती प्रणाली लागू करने की है। उनका कहना है कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के कारण योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
आमरण अनशन पर बैठे नर्सिंगकर्मियों में स्तुति सती (प्रदेश प्रवक्ता), पिथौरागढ़ की विमला, शिरा बंधानी, राजेश कुमार शर्मा, कविता पुंडीर और मुकेश रमोला शामिल हैं। अनशनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

12 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago