देहरादून। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के समर्थन में शुक्रवार को शास्त्री नगर (काँवली) स्थित अंबेडकर भवन के सामने उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों, विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बेरोज़गारी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मंचित किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए छात्र-युवाओं की समस्याओं और संघर्षों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए आमजन का ध्यान इन विषयों की ओर आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इन मुद्दों पर अपनी एकजुटता व्यक्त की।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आवाज़ उठाना समय की मांग है। उन्होंने छात्र-छात्राओं, युवाओं और आमजन से 17 जुलाई को शाम 5 बजे बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर ट्विंकल अरोड़ा, अनिल नेगी, अवदेश कुमार, विमलेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…